कांग्रेस को बैक टू बैक झटका, वड्डकन के बाद इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली। चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बैक टू बैक झटके लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। आये दिन कांग्रेस का कोई न कोई नेता पार्टी से इस्तीफा देखर विपक्षी भाजपा में शामिल हो रहा है। अब इसी कड़ी में हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

अरविंद शर्मा ने दिल्ली के हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, चौधरी बीरेंद्र सिंह और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की।

बताया जा रहा है कि अरविंद शर्मा ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की शर्त पर बीजेपी में शामिल हुए है। हालांकि भाजपा ने यह भी कहा था कि अरविंद शर्मा को बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल किया जाएगा। फिलहाल अब देखना ये है कि शर्मा को पार्टी किस सीट पर टिकेट देती है। बता दे कि शर्मा करनाल से दो बार संसद भी रह चुके है।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद अरविंद शर्मा 2014 में कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे और भाजपा के उम्मेदवार आश्विन चोपड़ा से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने बहुजन समजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी और बासपा ने उन्हें अपना सीएम उम्मीदवार का कैंडिडेट भी घोषित किया था।

भारत में Vivo के स्मार्टफोन हुए सस्ते , जाने नई कीमत

उन्होंने विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था मगर उनकी बुरी तरह हार हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में बसपा छोड़ दी और कांग्रेस ज्वाइन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने 2004 और 2009 में करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों बार जीत हासिल की। फिर 2014 में बाजपा के अश्विन चोपड़ा ने उनके विजयी रथ को रोक दिया।

LIVE TV