
बांदा। संदिग्ध स्थितियों में युवक की बांदा में मौत से इलाके में सनसनी। क्षत-विक्षत शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राजेन्द्र के रूप में की। पुलिस के मुताबिक़ यहां युवक पत्नी को मनाने ससुराल आया था। बीते दिन ससुराल में मारपीट भी हुई थी। बांदा पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही साफ़ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
बांदा में मौत
मामला बिरगहनी गांव के पास का है, जहां राजेन्द्र की ससुराल है। रविवार शाम राजेन्द्र दोस्त पिंटू के साथ अपनी पत्नी को मनाने ससुराल आया था।
ख़बरों के मुताबिक़ राजेन्द्र के साले हरिश्चंद्र ने साथी सहित उसकी जमकर पिटाई की थी। मारपीट के बाद ससुराल से उसे भगा दिया गया था।
सोमवार को राजेन्द्र का क्षत-विक्षत शव बिरगहनी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। हत्या है या दुर्घटना ये फिलहाल संदेह के घेरे में है। वहीं बांदा पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।