सेना ने लिया बदला, भारतीय जवान के शव से बर्बरता करने वाले तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

बर्बरता का बदलानई दिल्ली। सैनिक से बर्बरता का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है। इस बात का खुलासा पाकिस्‍तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्‍स (ISPR) ने भी किया है।

बर्बरता का बदला

पाकिस्तान ने बीती सोमवार रात तीन भारतीय सैनिकों को मार दिया था। इनमें से एक शहीद के शव को पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता पूर्वक क्षत-विक्षत भी किया था।

खबरों के मुताबिक़ मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान कैप्‍टन तैमूर अली खान, हवलदार मुश्‍ताक हुसैन और लांस नाइक गुलाम हुसैन के तौर पर हुई है।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई को अपने सैनिकों की मौत पर बदले के रूप में माना जा रहा है| बीते एक महीने के अंदर पाकिस्तान ने ऐसा दूसरी बार किया था।

पाकिस्तानी सेना ने माछिल इलाके में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए हमले किए थे। जिसके बाद इस घटना की जानकारी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को दी गई थी। केंद्र सरकार ने सेना को इसका माकूल जवाब देने के निर्देश भी दिए थे।

LIVE TV