
दुनिया में अपनी बेहतर एसयूवी के लिए जानी जानें वाली कंपनी लैंड रोवर की गाड़ियां न सिर्फ आम आदमी को पसंद हैं, बल्कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 को भी लैंड रोवर की कार बेहद पसंद थी।
जिसका नाम था डिफेंडर। एलिजाबेथ की पसंदीदा कार एक बार फिर से सड़कों पर दिखाई देगी। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

लैंड रोवर डिफेंडर को एक आइकॉनिक वाहन माना जाता है, इस कार को सबसे पहले पेरिस मोटर शो में पेश किया गया था जहां इसे काफी सराहा गया।
नई कार में सामने की तरफ फ्लैट बोनट दिया गया है। इसके अलावा कार में स्लीक ग्रिल और हेडलेंप्स लगाए गए हैं। नई डिफेंडर लुक्स में एक बॉक्स जैसी है।
क्यों समुद्र के बीच में पड़ गई दरार, वजह जानकर आप दबा लेंगे दांतों तले उँगलियाँ…
इसकी पूरी ऐल्युमिनियम बॉडी और इसका अनोखा डिजाइन इसे और आकर्षक बना रहा है। खबरों की मानें तो, इस कार में 2.0 लीटर का इंजन दिया जा सकता है।
इस कार का प्रोडक्शन कंपनी की स्लोवाकिया स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। कार की बिक्री 2020 से शुरू होगी। जिसकी कीमत 35 लाख रुपए के आस-पास होगी।