प्रियंका गांधी पर ड्रोन के जरिए रखी जा रही नजर, 30 घंटे से हैं हिरासत में

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत गई। इसमें चार किसान जबकि चार अन्य लोग शामिल है। एक कार द्वारा किसानों पर हुए इस हमले के बाद पूर देश में इसे लेकर आक्रोश है। विपक्ष लगातार राज्य की योगी सरकार पर हमला बोल रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी सवालों के घेरे में हैं। विपक्षी नेता लखीमपुर का दौरा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है। वहीं जो नेताओं इसके बावजूद भी जाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

इसमें कांग्रेस पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल हैं। प्रियंका गांधी की हिरासत को 30 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। सोमवार को लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था। वहीं कांग्रेस के सहयोगी का दावा है कि प्रियंका गांधी पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। प्रियंका के सहयोगी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया।

ड्रोन को लेकर प्रियंका गांधी के दफ्तर की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं उन्हें कोई संज्ञान नहीं। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने का भरसक प्रयास जारी।

LIVE TV