
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले बाघ के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बाघ के हमले का शिकार हुए युवक रात के समय बाइक से जा रहे थे। वहीं दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह जानकारी एसपी कीर्ति सिंह राठौर द्वारा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। घुंघचाई-दियोरिया मार्ग पर खन्नौत नदी के टूटे पुल के पास उन्हें बाघ-बाघिन का जोड़ा दिखा। उन्हें देखते ही हड़बड़ाहट में उनकी बाइक गिर गई। इसी दौरान बाघ ने तीनों पर हमला कर दिया।
वहीं, बाघ के इस हमले के जनपद में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिले में बाघ के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इसके महले मई 2020 में दो बाघों ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। जिले के लालपुर गांव में बाघ के हमले में राम बहादुर, उज्गार सिंह और ललता प्रसाद घायल हुए थे। लोगों ने बाघ के हमले का वीडियो भी बनाया था।