
बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बीते 7 मार्च की है। यहां एक आरोपी छात्रा के घर पर आ धमका। इसी के साथ उसने लड़की को मुंह न खोलने की धमकी भी दी।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बंदूक के दम पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया और उसे बंदी बना कर रखा। यहीं नहीं छात्रा ने बताया कि चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका भी वीडियो बनाया गया। इसी के साथ पीड़िता को डर है कि आरोपी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर लड़की और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भरा।