
नई दिल्ली| आईआईटी में एडमिशंस के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड – 2016 का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। जयपुर के अमन बंसल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीँ, यमुना नगर के भावेश धींगरा दूसरे और जयपुर के ही कुणाल गोयल तीसरे स्थान पर रहे| कोटा की रिया सिंह ने 133 वीं लड़कियों में टॉप किया हैं। उन्हें 133 वीं रैकिंग मिली है।
जेईई एडवांस्ड में बढ़ी हैं सीटें
जेईई एडवांस्ड के लिए 22 मई को 1.47 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी| इनमें से 36566 को सफल घोषित किया गया है| इसमें लड़कियों की संख्या 4570 है। चार नए आइआइटी कॉलेज बढ़ने के चलते इस बार जेईई के तहत 10575 सीटों पर एडमिशन होंगे|
अमन बंसल को 372 नंबर मिले हैं। उन्हें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स में 124-124 नंबर मिले हैं। ओबीसी कैटेगरी में विजयवाड़ा के दुगानी जीवितेश टॉपर हैं। आइआइटी के सात जोन में बॉम्बे जोन से 8810 स्टूडेंट्स, मद्रास से 6702, दिल्ली से 5941 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है।
नवी मुंबई के चिन्मय अवाले ने एससी कैटेगरी में, चैतन्य नाइक ने एसटी कैटेगरी में और गुंटूर के हरिप्रसाद ने फिजिकली डिसएबल्ड कैटेगरी में टॉप किया है।