
मुंबई : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE Class 12 Result 2019) का रिजल्ट आज घोषित (Maharashtra HSC Result 2019 Declared) हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।

वहीं बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने मुंबई से ही पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उनके बच्चे भी मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से स्टार के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं।
बता दें की सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान के बेट अबराम की। अबराम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। जहां अभिषेक और ऐश्वर्या की लाड़ली बेटी आराध्या भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। 2003 में नीता अंबानी ने इस स्कूल को शुरू किया था। यहां LKG से लेकर 12वीं क्लास तक का एजुकेशन दिया जाता है।
दरअसल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने जुहू स्थित इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की बेटी नितारा भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं।
वहीं माधुरी दीक्षित नेने के दोनों बेटे अरिन और रयान मुंबई के ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल भारत के टॉप तीन स्कूलों में शामिल है।
रितिक रोशन और सुजैन के दोनों बेटे धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LKG से लेकर 7th क्लास तक की फीस 1 लाख 70 हजार रुपए तक है।करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की एडमिशन फीस करीब 24 लाख रु. है।
https://www.youtube.com/watch?v=JXiypCRETIs