
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें एक महिला, अपने पीछे चल रहे एक आदमी को चाटा मारते दिख रही है| वीडियो में दिख रहा है कि, महिला के आसपास कई सारे लोगों की भीड़ जमा है| और बहुत शोर हो रहा है|
वीडियो में दिखने वाली महिला हैं खुशबू सुंदर जो एक्ट्रेस थीं| साउथ इंडियन फिल्मों में काफी अहम रोल किया है| लेकिन अब ये पॉलिटिशियन हैं| कांग्रेस की नेता हैं| दरअसल, ये जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रैली का है|
दरअसल, कांग्रेस ने बेंगलुरु सेंट्रले से रिजवान अरशद को टिकट दिया है| खुशबू रिजवान के लिए ही 10 अप्रैल के दिन बेंगलुरु के इंदरनगर में रैली कर रही थीं| कई सारे लोग मौजूद थे| रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशबू के पीछे चलने वाले एक आदमी ने उन्हें जबरन छूने की कोशिश की|
शादी का वादा कर बनाये संबंध, फिर मुकर गया, महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट
जिसके बाद वो पीछे पलटीं, और उस आदमी को उन्होंने चाटा जड़ दिया| वहां मौजूद पुलिस ने आदमी को वहां से अलग किया| अब क्योंकि खुशबू ने आदमी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी, इसलिए पुलिस ने उसे वॉर्निंग देकर छोड़ दिया. इसी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|
कौन हैं खुशबू?
एक्ट्रेस हैं, और राजनेता भी हैं| चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी| 1980 में एक फिल्म आई थी ‘द बर्निंग ट्रेन’, जिसमें एक गाना था ‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां’| इस गाने में कई सारे बच्चे थे, इन बच्चों में से एक खुशबू थीं| फिर 1980 से लेकर 1985 के बीच, खुशबू ने कई हिंदी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया|