पीएम मोदी के फरमान को कांग्रेस नेता ने किया किनारे, केरल में बेच रहा है गाय का मीट 

गौ हत्या का वीडियोनई दिल्ली। गौ हत्या रोकने के लिए हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए नए कानूनों के बावजूद ऐसी घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के बजाय विपक्षी दल इसे कैश करने के मौके में लगे हुए हैं। केरल सरकार ने भी पीएम मोदी के इस फैसले का जमकर विरोध किया था। अब ताजा मामले में एक गौ हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर किया है। वीडियो को देख लोगों का खून खौल रहा है।

वीडियो केरल का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर गोवध करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

शेयर किए गए वीडिओ में एक शख्स ने कांग्रेस का झंडा भी पकड़ा हुआ है। वहीं गोवध से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही हैं।

सोशल साइट ट्विटर पर यूजर्स ने वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाली है। #गउ_हत्यारी_Congress भी ट्विटर पर खासा वायरल हो रहा है।

ट्विटर यूजर विकास एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘पहले कांग्रेस का चुनाव चिन्ह क्या था और अब!’ प्रदीप माहौर लिखते हैं, ‘कांग्रेस ने साबित कर दिया कि उसे 80 फीसदी भारतीयों की भावनाओं के साथ कोई सहानुभूति नहीं है।’

आशीष मिश्रा लिखते हैं, ‘पहले इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा का नारा दिया जाता था। आज सोनिया गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस गो हत्यारी बन चुकी है।’

आशीष मिश्रा लिखते हैं, ‘पहले इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा का नारा दिया जाता था। आज सोनिया गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस गो हत्यारी बन चुकी है।’

वहीं गौरव लिखते हैं, ‘कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी है, हिंदुओं को भी इस पार्टी को वोट नहीं देना चाहिए।’ चायवाला नाम से यूजर ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं, ‘कहां गया पशु प्रेमी एनजीओ। क्या अब इसका विरोध करेंगे कांग्रेस गायों की हत्या कर रही है।’

पुनीत शर्मा लिखते हैं, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल केरल के कन्नूर में गाय की हत्या कर दी और मांस को बांटने तक वहीं रुके रहे।’

माहौर अन्य ट्वीट में लिखते हैं, ‘अब साफ हो चुका है कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है।’ स्वेता एंचोमोन लिखती हैं कि आज कांग्रेस 1980 पहले चुनाव चिन्ह को भूल चुकी है।

LIVE TV