गोरखपूर: यह श्मशान घाट बड़े-बड़े पर्यटन स्थलों को अपने अनोखे दृश्य से दे रहा मात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपूर में स्थित राप्ती नदी के दोनो किनारे पर बने गुरू गोरक्षनाथ और श्री राम घाट की सुंदरता लोगों को खूब लुभा रही है। इस तट पर आने वाले ही नहीं बल्कि इधर से गुजरने वालों की निगाहें बिना इस सौंदर्य को देखे गुजरती ही नहीं है।

नदी तट के किनारे लाल पत्थर से बना पालकी और गजीबो आज एक सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग वहां पहुंचते हैं और धूप खिली तो राप्ती तट के घाट गुलजार हो जाते है। यहां लोगों का पूरा दिन चहल पहल रहा है। इस तट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास परख सोच नें नया आयाम दे दिया है।

इस श्मशान घाट से गोरखपूर को नई पहचान मिलेगी, और पर्यटन स्थल में स्थापित होने मे मदद मिलेगी। राजघाट के बाएं तट पर किया गया सुंदरीकरण व नागरिक सुविधाओं के निर्माण कार्य के बाद इस तट को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर समर्पित कर दिया गया है, जबकि इसके ठीक समानांतर नदी के दाएं तट पर हुए सुंदर निर्माण कार्य के बाद घाट को श्रीराम के नाम पर रामघाट नाम दिया गया है। दोनों घाटों के साथ अंत्येष्टि स्थल के लिए राजघाट का भी निर्माण हुआ है।

गोरक्षनाथ घाट पर लोग काफी ज्यादा संख्या में वहां पहते है,और गोरखपुर के इस नए पर्यटन स्थल का आनंद उठाते रहते है। युवा लड़के और लड़कियां यहां बने राजस्थान के लाल पत्थर के गजीबो और पालकी के साथ सेल्फी लेने में मस्त रहते है। हालांकि शाम ढलने के साथ ही भीड़ धरे-धीरे कम हो जाती है।

LIVE TV