
यूपी के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के लिए जल्द ही 5 हजार शिक्षकों के पद पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त स्कूलों से रिक्त पदों की संख्या भी आ चुकी है। जिसके चलते उफ्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठने काबद सबसे पहले यही भर्तियां पूरी की जाएंगी। इसमें 1065 पद हेडमास्टर, 4006 पद सहायक अध्यापक और 721 पद लिपिक के हैं।

गौरतलब है कि लंबे समय से यहां कोई भर्तियां नहीं हुई है। बीच में भले ही कई बार रोक हटाई गयी, लेकिन फिर चयन प्रक्रिया में बदलाव व जनशक्ति निर्धारिण के चलते रोक लग गयी। जिसके बाद अब आई यह भर्तियों नए नियमों के अनुसार ही होंगी। फिलहाल अब यह भर्तियां राज्य स्तर पर होंगी। सरकार की ओर से 2019 में अध्यापक भर्ती नियमावली 1978 में संशोधन किया गया है। जिसके तहत चयन की लिखित परीक्षा राज्य स्तर पर होगी। इसी के साथ प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक की अर्हता में भी बदलाव हो चुका है।