
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से होने वाली है। ये तो आप जानती ही हैं कि आकाश और श्लोका की प्री-वेडिंग पार्टी स्वीट्ज़लैंड में हुई थी। लेकिन अभी तक पार्टी के अंदर बॉलीवुड स्टार्स के साथ अंबानी परिवार और नीता अंबानी की होने वाली बहू ने कितनी मस्ती की ये तस्वीरें और वीडियो आपने नहीं देखे थे।
जिस तरह से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के संगीत को शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स ने और भी खास बनाया था उसी तरह से एक बार फिर नीता अंबानी के बेटे की शादी के जश्न को भी उसी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है।
श्लोका मेहता का खंडाला डांस वीडियो
https://www.instagram.com/p/BuYNmk8AV78/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
श्लोका मेहता ने अपनी प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर नाची। उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान के साथ उनके सुपरहिट गाने आती क्या खंडाला पर डांस किया। श्लोका मेहता का ये डांस देखकर अंबानी परिवार भी हैरान था।
Video : किसने PM MODI पर लगाया झूठ बोलने का आरोप…
मुकेश अंबानी- नीता अंबानी का रोमांटिक डांस
https://www.instagram.com/p/BuYkTM7g6Nh/?utm_source=ig_embed
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। बेटे की शादी से पहले स्वीट्ज़लैंड में हुए जश्न में मम्मी-पापा ने रोमांटिक डांस किया। मुकेश अंबानी ने ‘ए मेरी ज़ोहराज़बीं’ गाने पर नीता अंबानी के साथ डांस किया। इस दौरान नीता अंबानी ने हाथ में लाल गुलाब का फूल भी ले रखा था। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को डांस परफोर्मेंस के दौरान किस भी किया।
बॉलीवुड स्टार्स ने अंबानी और मेहता फैमिली के साथ किया डांस
https://www.instagram.com/p/BuX8YeagpMB/?utm_source=ig_embed
शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ मुकेश अंबानी की फैमिली और श्लोका मेहता की फैमिली ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स और फैमिली से सभी बड़े और छोटे एक साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे।
मुकेश अंबानी ने सम्धन के साथ किया डांस
https://www.instagram.com/p/BuYFpHUADOm/?utm_source=ig_embed
मुकेश अंबानी ने अपनी सम्धन के साथ डांस किया। मुकेश अंबानी की सम्धन उनके लिए सिर्फ सम्धन ही नहीं है बल्कि वो उनके बेस्ट फ्रेंड रसेल मेहता की पत्नी हैं जिन्हें वो कई दशकों से जानते हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव-मैरिज से दोनों ही फैमिली बेहद खुश हैं। फिल्म हम आपके हैं कौन के गाने आज हमारे दिल में… पर मुकेश अंबानी और मोना मेहता ने डांस किया। मोना मेहता ने डांस के बाद मुकेश अंबानी को A लेटर दिया जिससे उन्होंने ऐ मेरी ज़ोहराज़बी गाना गाने हुए अपनी पत्नी को स्टेज पर बुलाया और फिर उनके साथ डांस किया।
CCI के सर्वे में भारत को मिला पहला स्थान, सबकी जरूरत बना हमारा देश…
स्वीट्ज़लैंड में प्री-वेडिंग पार्टी करने के बाद अब मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी का जश्न कितना शानदार होगा इस बात का अंदाज़ा तो आप लगा ही सकते हैं। नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले ही अपने बेटे की शादी का रिश्ता भी पक्का कर दिया था। साल 2018 में जिस तरह से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की वेडिंग देश की सबसे रॉयल वेडिंग मानी गयी अब उसी तरह से ऐसा माना जा रहा है साल 2019 की रॉयल वेडिंग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी ही होगी।