कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह ने CM मनोहर लाल को दी चुनौती, कहा-आ जाएं मैदान में, मैं भी उनके समक्ष लड़ूंगा चुनाव

सोनीपत की बरोदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती दी है। हुड्डा ने कहा कि सीएम बरोदा से चुनाव मैदान में आ जाएं। मैं भी उनके समक्ष चुनाव लड़ूंगा। और हो जाएगा फैसला।

मुख्यमंत्री के सरकार में हिस्सेदारी वाले बयान पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह किस चीज में हिस्सेदारी देना चाहते हैं। विकास तो किया नही और न ही करना है। यहां की जनता अपराध और भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी नहीं चाहती।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में अपराध बढ़ गया है और सरकार नाकाम साबित हुई है।

बता दें कि भूपेंद्र हुड्डा रोहतक कि गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को पचास हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। वह इस सीट से लंबे समय से चुनाव जीतते आ रहे हैं। जबकि सीएम मनोहर लाल करनाल विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह साल 2019 में दूसरी बार इस सीट से विधायक बने थे। उन्होंने यह सीट 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

LIVE TV