
नई दिल्ली। दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत वापस लाने के लिये केन्द्र सरकार ने ऑपरेशन संकटमोचन चलाया है। शुक्रवार सुबह इस ऑपरेशन ने अपना पहला पड़ाव पार कर लिया। सुबह 4.30 बजे दक्षिण सूडान से 143 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट त्रिवेंद्रम पहुंची। अब दूसरी फ्लाइट के भी जल्द आने की संभावना है।
ऑपरेशन संकटमोचन हुआ सफल
जिन 143 लोगों को लाया गया है, उनमें से 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 महिलाएं और 3 बच्चें भी शामिल हैं। भारतीयों को लिए पहली फ्लाइट में जनरल वीके सिंह भी थे। इस ऑपरेशन की कमान जनरल वीके सिंह को ही दी गई है। ऑपरेशन की शुरुआत से ही पूरे देश की नजर इस पर बनी हुई थी। दक्षिण सूडान में इस वक्त गृहयुद्ध चल रहा है, जहां लगभग 600 से अधिक भारतीय फंसे हुऐ हैं। जिनकी वापसी के लिए एयरलिफ्ट फेम एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंन एक वीडियो भी शेयर किया था।
Operation #SankatMochan
Leading from the front! @Gen_VKSingh addresses evacuees onboard the C17 pic.twitter.com/zZAJTQrgJY— Anurag Srivastava (@MEAIndia) July 14, 2016