अब आपके आईफोन का लोगो भी करेगा ग्लो लेकिन…

एप्पल आईफोनस्मार्टफोन बनाने में भले ही कई कंपनियां जुटी हुई हैं लेकिन एप्पल के चहेतों को तो आईफोन ही पसंद आता है। वहीं अब एप्पल आईफोन यूजर्स के लिए एक ख़ास खबर है। अब आप अपने आईफोन को दूसरों से और भी ज्यादा यूनीक बना सकते हैं।

एप्पल आईफोन

अब आप सोच रहे होंगे आईफोन तो यूनीक होता ही है अब उसे यूनीक कैसे बनायेंगे। जी हाँ अब आप अपने आईफोन के पीछे बने हुए लोगो को ग्लो करा सकते हैं। ठीक वैसे जैसे मैकबुक का लोगो ग्लो करता है। जो फोन को ऑन करते ही ग्लो करने लगेगा।

ख़ास बात यह है कि यह फीचर आपको अपने आईफोन में खुद जोड़ना होगा। आइये आपको बताते हैं कि कैसे आप इस फीचर को अपने आईफोन का हिस्सा बनाकर उसे अन्य आईफोन से भी ज्‍यादा यूनीक बना सकते हैं।

इसके लिए आपको लाइट किट की जरूरत पड़ेगी, इसे आपको खरीदना पड़ेगा। इस किट को फोन के लोगो के प्लेस पर अटैच करते ही आपके आईफोन का लोगो ग्लो करने लगेगा।

अगर आपको पैसे खर्च करने हैं तो इसे आप किसी मकैनिक से अटैच करा सकते हैं। नहीं तो इसे आप खुद भी घर पर लगा सकते हैं।

ग्लो किट लगाने का तरीका

सबसे पहले अपने आईफोन को स्विच ऑफ कर दें।

उसके बाद आप आईफोन के पैनल को खोलने के लिए स्क्रू ड्राइवर की मदद से उसे खोल लें।

पैनल खोलने के बाद आप किट में दिए गये सक्शन कप को स्क्रीन पर फिक्स करके स्क्रीन को बाहर निकाल लें।

अब स्क्रीन को बोर्ड से पूरी तरह से अलग करने के लिए आपको सिल्वर मेटल प्लेट और कनेक्टर को हटाना होगा।

कनेक्टर हटाने के बाद आप बैटरी को अलग कर लें।

इसके बाद स्क्रीन पर चिपके हुए स्क्रैप टेप को धीरे से हटा लें।

इसके बाद आपको बोर्ड पर लोगो की जगह एक सिल्वर लेयर दिखेगी इसे हटा लें।

अब किट में दी गयी एलईडी को एप्‍पल लोगो के ऊपर फिक्स कर दें।

इसके बाद आपको बैटरी और स्क्रीन के कनेक्टर को दोबारा जोड़ना होगा।

बस अब तैयार हो गया आपका ग्लोइंग आईफोन तो है ना आसान।

इस तरीके को बेहतर समझने के लिए आप दिए गये वीडियो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह तरीका सिर्फ आईफोन6 और 6प्लस पर ही काम करेगा। इसलिए बाकियों को निराश होना पड़ेगा।

देखें वीडियो :-

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=D0BrG7O8wmA]

LIVE TV