आज का सुविचार: चाणक्य देते हैं इन लोगों से दूर रहने की सलाह, आप भी जानें
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया है। इसमें लोगों के व्यवहार से जुड़ी जानकारियां भी बताई गई है। सदियों पहले बताई गई आचार्य चाणक्य की बातें आज के समय में भी सटीक बैठती हैं। महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी आचार्य चाणक्य ने अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण एक राजा को रंक और एक रंक को राजा बना दिया था। दुनिया की तमाम नीतियों के अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के स्वाभाव को लेकर भी कई चीज़ें बताई हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि किन लोगों से दूर रहना चाहिए।

लालची लोगों से रहें दूर –
व्यक्ति को लालची लोगों से दूर रहना चाहिए क्योंकि लालची व्यक्ति तभी तक साथ देते हैं जब तक उनका आपके साथ मतलब होता है। उसके बाद वो आपका साथ छोड़ देते हैं।
गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहें-
गलत आदतों वाले लोगों से जितनी दूरी बना कर रख सके रखिए क्योंकि ऐसे लोगों के साथ रहने से ज़िन्दगी बर्बाद होने के आसार बढ़ जाते हैं।
बुरे वक्त पर जो साथ न दें-
बुरे वक्त में जो साथ दे वही सच्चा मित्र होता है। अच्छे समय में सब आपका साथ देंगे लेकिन समय पलटते ही वो भी पलट जाएंगे, सिवाए सच्चे दोस्त के। इसलिए ऐसी लोगों से दूर रहिए जो बुरे वक़्त पर आपका साथ न दें।