लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सबसे सुरक्षित क्षेत्र समझें जाने वाले विधानभवन के सामने आज उस समय हड़कंप मच गया, जब चार महिलाओं ने पुलिस पर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आग लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने देखा तो अफरातफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें महिलाओं को काबू में किया गया।
खबर के मुताबिक ये महिलाएं बदायूं से आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के अपहरण के बाद पुलिस की ढिलाई और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ये कदम उठाया। काफी गुस्से में दिख रही एक महिला के स्टोल में आग भी लग गई जिसे वहां मौजूद महिला पुलिस ने छीनकर फेंक दिया।
वहीं इस दौरान चार में से एक महिला की साड़ी और बाल जल गए हैं। इस घटना में हुई छीनाझपटी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी भी गिर पड़ी उसके सिर में चोट आई है। पुलिस ने चारो महिलाओं को हिरासत में लेकर मामलें की जांच-पड़ताल की जा रही है।