ZIKA VIRUS: राजस्थान में जीका वायरस के 70 और मामले दर्ज, जानें लक्षण और बचाव

मौसम के बदलते मिजाज के साथ-साथ जीका वायरस का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है। अभी तक तो इस वायरस को फैलाने वाले मच्छरों का लावा केलव भारत के दक्षिण में ही देखा गया था लेकिन अब इस वायरस के राजस्थान के रायपुर में भी होने की पुष्टि हुई है। राजस्थान में जीका वायरस के 70 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। जीका वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। जीका वायरस हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है फिर चाहे वह नवजात ही क्यों ना हो। इसलिए आज हम आपको इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जीका वायरस

लक्षण
तेज बुखार
थकान
लाल आंखे होना
जोडों में दर्द
सिरदरर्द
शरीर पर लाल चकते

यह भी पढे़ं – घर में छिपे डेंगू के मच्छर झट से हो जाएंगे छूमंतर, बस अपनाएं यह घर का नुस्खा

जीका वायरस से खतरा
इस वायरस का कहर इतना खतरनाक है कि अगर किसी गर्भवती महिला इस वायरस का शिकार हो जाती हैं तो उसके साथ-साथ उसके बच्चे को भी इसका खतरा झेलना पड़ता है। जिस के कराण बच्चे का सिर का विकास तक रुक जाता है। इस वायरस के चलते इंसान को वर्टिकली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी काफी तेजी से फैलता है। इस इंफेक्शन में बच्चे को रैशेज़,पीलिया, लिवर से जुड़ी कई तरह की घाटक बीमारियां भी सकती हैं। वहीं बड़ों को भी यह वायरस तेजी से अपना शिकार बना रहा है। इस वायरस से शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र पर फर्क पड़ता है इस कारण शरीर कमजोर हो जाता है।

LIVE TV