
यूपी की जेलों से 136 सजायाफ्ता कैदियों को होगी रिहाई की जेलों से जल्द ही 136 सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई मिल जाएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार की ओर से इसकी मंजूरी दी गई। शासन ने रविवार की शाम को इनके रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल आनन्द कुमार ने बताया कि जेलों में रिहाई आदेश पहुंचने पर इन्हें रिहा कर दिया जाएगा। जेल मुख्यालय ने 400 कैदियों के रिहाई की फाइल भेजी थी। जिसमे 136 को मंजूरी मिल गई है। 264 कैदियों की रिहाई के लिए इंतजार करना होगा।

अब बंदियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
कारागार मंत्री ने बताया कि जो प्रस्ताव आज पास किये गए हैं, उसके मुताबिक नए जेल मैन्युअल के तहत प्रदेश की जेलों को 4 श्रेणियों में बांटा गया है. इसके तहत अब से महिला बंदियों को जेल में मंगल सूत्र पहनने की अनुमति मिलेगी। जेल में बंदियों को खीर, गुड़ और खजूर भी मिलेगा। कुख्यात बंदियों के लिए उच्च सुरक्षा कारागार चिन्हित किया गया है, कारागार में जन्मे बच्चों का जेल में ही नामकरण संस्कार होगा, इसके अलावा मां या पिता के साथ साथ जेल में रहने वाले बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क भी बनेगा।
- इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- 1. यूपी के नए जेल मैन्युअल को मिली मंजूरी
- 2. औद्योगिक विकास यानी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नई पॉलिसी को मिली मंजूरी
- 3. रामपुर में नए फायर स्टेशन के प्रस्ताव पर लगी मुहर
- 4. ऊर्जा विभाग की 2 कंपनियां की गई मर्ज
- 5. जल विधुत निगम और जवाहर निगम को किया गया मर्ज
- 6. नगर विकास के कई प्रस्ताव पर मुहर
- 7. कुकरैल में नाइट सफारी पार्क को मंजूरी
- 8. नगर विकास विभाग द्वारा नगर पंचायतों के विस्तारीकरण को मंजूरी
- 9. जनवरी में होने वाली 10 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए निर्देश
- 10. पर्यटन विभाग द्वारा इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के गठन को मंजूरी
- 11. प्रतापगढ़ नगर में मांधाता बाजार नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव हुआ मंजूर
- 12. जौनपुर की मुंगरा बादशाह नगर पालिका के क्षेत्रफल में विस्तार का प्रस्ताव मंजूर
- 13. बुंदेलखंड में 15 करोड़ अन्य क्षेत्र में 10 करोड़ की सब्सिडी की थी व्यवस्था
- 14. अब नॉन बुंदेलखंड में 7% बुंदेलखंड में 10% अधिक सब्सिडी मिलेगी
- 15. अब समयसीमा के अंदर ही उधोग स्थापित करने पर मिलेगी सब्सिडी