यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 साल की थीं और पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पामेला चोपड़ा को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज निधन हो गया। पामेला उम्र संबंधी दिक्कतों से परेशान थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें की यश चोपड़ा की सबसे हिट फिल्मों में से एक ‘कभी कभी’ की कहानी पामेला चोपड़ा ने लिखी थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे और 1976 में रिलीज़ हुई थी। उन्हें यश के साथ 1997 की हिट ‘दिल तो पागल है’ के सह-लेखक के रूप में भी श्रेय दिया गया है। चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और तनुजा चंद्रा। पामेला चोपड़ा यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई कई हिट फिल्मो की निर्माता भी थीं।

वह एक बार बड़े पर्दे पर ‘दिल तो पागल है’ के पहले गाने ‘एक दूजे के वास्ते’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस गाने में पामेला चोपड़ा पति यश चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

LIVE TV