गुजरात विधानसभा चुनाव में विश्व की सबसे उम्रदराज मतदाता देंगी वोट, उम्र है 126 साल

गुजरात विधानसभाअहमदाबाद। इन दिनों गुजरात के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीँ दूसरी ओर राज्य की जनता भी चुनावों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं देश की सबसे उम्रदराज मतदाता अजिबेन सीदाभाई चंद्रवाडिया। जो कि 126 की उम्र में गुजरात चुनाव वोट देंगी।

यह भी पढ़ें:- श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, संबंधो को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

अजिबेन सीदाभाई चंद्रवाडिय गुजरात के राजकोट स्थित उपलेटा की रहने वाली है। जनवरी 2007 में बने उनके मतदाता पहचान पत्र में इनकी उम्र 116 दर्ज है। उसके मुताबिक अब उनकी उम्र 126 है। जिसके चलते वो न केवल भारत बल्कि विश्व की सबसे उम्रदराज मतदाता है

126 साल की होने के बाद भी अजी बेन चलकर वोट देने जाती हैं और अपने सारे काम करती हैं। उन्होंने आज तक अस्पताल का मुंह नहीं देखा।

यह भी पढ़ें:- मणिपुर : तेल टैंकर मालिकों की हड़ताल से मची ईंधन की किल्लत

बेटों-बेटियों, पोतों-पोतियों से भरे 65 सदस्यों के बीच रहने वाली अजीबेन पिछले विधानसभा चुनाव में भी वोट डालने गयी थी और इस बार भी पूरा परिवार इन्हें लेकर उत्साहित है।

बता दें कि इसके पहले गिनीज बुक में जापान के नबी ताजिमा को सबसे उम्रदराज बताया गया है, उनकी उम्र 117 साल है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV