साल 2025 में होगा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन, दक्षिण कोरिया तीसरी बार करेगा मेजबानी

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन साल 2025 में दक्षिण कोरिया के शहर ग्वांगजू में किया जाएगा। स्विटजरलैंड के लुसाने में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मैड्रिड ने भी इस आयोजन के लिए अपना दावा पेश किया था लेकिन सेलेक्शन के मामले में ग्वांगजू ने 10 मत हासिल किए जबकि मैड्रिड को एक वोट मिला। रविवार को वर्ल्ड आर्चरी ने अपने बयान में कहा, 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन कोरिया के शहर ग्वांगजू में होगा। 

तीसरी बार दक्षिण कोरिया करेगा मेजबानी

इतिहास के मुताबिक साउथ कोरिया तीसरी बार वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1985 में कोरियाई शहर सियोल इस चैंपियशिप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, साल 2009 में आखिरी बार उल्सान में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। वैसे विश्व पटल पर साउथ कोरिया का तीरंदाजी में हमेशा से दबदबा रहा है। 

2015 में हुआ था यूनिवर्सियड का आयोजन

ग्वांगजू ने साल 2015 में यूनिवर्सियड में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी की थी, जो मुख्य टूर्नामेंट स्थल और फाइनल के लिए प्रतिष्ठित एशिया संस्कृति केंद्र के बगल में एक अस्थायी इलाका है। तीरंदाजी आउटरीच कार्यक्रम चलाने के लिए ग्वांगजू शहर प्रतिबद्ध है। चार साल के समय में कोरियाई शहर अगले सीजन के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी शामिल हो जाएगा। चीन में चल रहे यात्रा प्रतिबंधों के कारण 2022 में हुंडई तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन शंघाई की जगह ग्वांगजू में किया जाएगा। 

यह भी पढ़े-Dr. BR Ambedkar’s Death Anniversary: कौन थे Dr. Ambedkar, महापरिनिर्वाण दिवस पर जानें ‘बाबासाहेब’ के अनमोल विचार

LIVE TV