बुर्का पहनकर मक्का मस्जिद में खेला ये गेम, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं…

मक्का। सऊदी अरब में मक्का की मस्जिद के परिसर में चार महिलाओं ने कुछ ऐसा किया है जिसके चलते विवाद हो गया। इसके बाद महिलाओं को नसीहत दी गई कि दोबारा ऐसा न हो। दरअसल, महिलाओं को बोर्ड पर गेम खेलते देखा गया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

मक्का की मस्जिद

सऊदी अरब के अखबार अल अरबिया के मुताबिक महिलाओं की गेम खेलते तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गई थी। फोटो विराल होने के कुछ ही घंटो बाद सऊदी अरब के अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल एक बयान जारी किया।

इस बयान में कहा गया कि पिछले शुक्रवार को शाम 11 बजे मस्जिद के सुरक्षा अधिकारी ने चार महिलाओं को देखा कि परिसर के अंदर ‘सीक्वेंस’ नामक एक बोर्ड गेम खेल रही थी।

इसके बाद में महिला अधिकारियों को पवित्र जगह पर इस तरह का काम नहीं करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर एक के बाद एक कमेन्ट आने लगे।

कुक लोगों ने इन तस्वीरों पर अपनी राय देते हुए देते हुए इसे सही बताया। वहीं कुछ लोगों ने इसे पवित्र मस्जिद का अपमान बताया हैं।

LIVE TV