शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर क्यों है इतना आवश्यक, जानें कैसे करें इसकी देखभाल

लिवर शरीर का सबसे भारी अंग होता है। लेकिन आजकल के खान-पान से यही आपने सुना होगा कि खराब होने लगा है। हर छोटी मोटी समस्याओं के लिए आपका लिवर ही जिम्मेदार होता है। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हमारी बॉडी जिन फंक्शन पर जिंदा रहती है वह लिवर ही करता है। इसलिए हमको हमारे लिवर का काफी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

लिवर

लिवर में समस्या होने पर कई तरह के रोग जैसे- फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन, हेपेटाइटिस, पीलिया आदि हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि लिवर आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

लिवर क्यों है पोषण के लिए जरूरी

लिवर हमारे शरीर में खाने के माध्यक से आए सभी पोषक तत्व को स्टोर करता है। और इन्हीं पोषक तत्व को शरीर के बाकी अंगो तक पहुंचाने में मदद करता है। यह भोजन में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व को अलग करता है। और शरीर में जिस विटामिन, मिनरल्स को जहां जरूरत होती है वहां पहुंचाने का काम करता है। ये कुछ पोषक तत्व को स्टोर भी करता है जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाक किया जा सके। अगर लिवर खराब होता है तो शरीर को पोषक तत्व ठीक से नहीं मिल पाते हैं। इसलिए कई लोग तो लीवर की खराब होने के कारण सूख जाते हैं।

लिवर

यह भी पढ़ें: रोज रगड़ने के बाद भी पीले हैं दांत तो आज से ही इस्तेमाल करें घर की यह चीज

लिवर ही शरीर को उर्जा देने का काम करता है। लिवर ही शरीर के लिए पोषक तत्व को स्टोर करने का काम करता है। लिवर कासकर अपने अंदर कार्बोहाइड्रेट्स, ग्लूकोज और फैट्स स्टोर करता है। शरीर को जब भी अधिक उर्जा की जरूरत होती है तो यहीं आपको बढावा देता है काम करने की शकित भी देता है।

 

 

LIVE TV