Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुषों की 109 किग्रा में जीता कांस्य

Pragya mishra

Commonwealth Games 2022 Day 6 :बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत आज अपने टैली में कई स्वर्ण पदक जोड़ सकता है, खासकर मुक्केबाजी में। बता दें कि भारत ने अब तक कुल 14 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों 2022 भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता है। भारत की लवप्रीत सिंह ने कुल 355 किग्रा – स्नैच में 163 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 192 किग्रा भार उठाकर सीडब्ल्यूजी 2022 कांस्य पदक जीता है। कुछ घबराहट के क्षण थे जब ऑस्ट्रेलिया के जैक्सन रॉबर्ट्स-यंग ने वजन में भारी वृद्धि की और राउंड के अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 211 का प्रयास किया, लेकिन लवप्रीत के लिए कांस्य की पुष्टि करने में असफल रहा। भारत की पदक तालिका अब 13 हो गई है – पांच स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह

LIVE TV