यूपी में बदल सकता है आज मौसम का मिजाज, जानिए कहा हो सकती है बारिश 

1 फरवरी तक यूपी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. हालांकि यहां बाद के 2 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है।  

मंगलवार को जारी मौसम अपडेट के मुताबिक दो दिन पहले एक सक्रिय विक्षोभ था जिसके चलते हिमालयी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई थी। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों बारिश हुई जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। हालांकि 31 जनवरी (मंगलवार) को हल्की धूप खिली जिसके चलते तापमान में वृद्धि देखी गई।  बुधवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।  धूप निकलने की भी संभावना है. राजधानी में न्यूनतम पारा 12 डिग्री तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

सुबह और शाम में कोहरा
फरवरी की पहली तारीख यानि बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 

LIVE TV