देश

वायनाड बनेगा अगला अमेठी’: राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

केरल के वायनाड में इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस के कार्यालय और आसपास के इलाकों की दीवारों पर वरिष्ठ कांग्रेस सांसदों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक टी सिद्दीकी की शिकायत के बाद कलपेट्टा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

एफआईआर के अनुसार, ये पोस्टर वायनाड डीसीसी कार्यालय परिसर की दीवार और आसपास के इलाकों में दिखाई दिए थे, जब केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पोस्टरों में चेतावनी दी गई थी कि वायनाड कांग्रेस के लिए अगला अमेठी बन सकता है, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी की हार का संदर्भ देता है। एक पोस्टर पर लिखा था राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाइए आप यहां से दोबारा नहीं जीत पाएंगे। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द ही इन पोस्टरों को हटा दिया,पुलिस ने यह भी बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button