देश

भारी बारिश के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जलभराव, कई उड़ानें प्रभावित

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण जलभराव देखने को मिला । गौरतलब है कि राजधानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली आने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली घरेलू उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे पर जलभराव को लेकर कई यात्रियों ने कहा की , “लोगो ने पहले ऐसा कभी नहीं देखा; इतना पानी भरा हुआ है, शिकायत की वे लगभग एक घंटे से यहीं खड़े है। एयरपोर्ट पर मौजूद लोग पानी का स्तर थोड़ा कम होने का इंतजार कर रहे है, ताकि वे आगमन द्वार की ओर जा सके।

एयरपोर्ट से मिली कई तस्वीरों में यात्रियों को टर्मिनल के जलभराव वाले इलाकों से गुजरते हुए दिखाया गया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया ताकि जमा हुए बारिश के पानी को निकाला जा सके। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर 50-100 मिमी तक भारी वर्षा हो सकती है, साथ ही गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Back to top button