जीरे और गुड़ का पानी हर रोगों में है लाभकारी, जानिए इसे बनाने का तरीका

जीरे और गुणलखनऊ। गुड़ और जीरा हर घर में पाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हैं। जीरा हमारे घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसका प्रयोग हम खानों को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं। स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी जीरा एक महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री है।

वहीं गुड़ भी तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गुड़ और जीरे के पानी से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक की जा सकती हैं।

नहीं ले रहे अच्छी नींद तो संभल जाइए, ताड़ रही ये खतरनाक बीमारी

सिरदर्द से छुटकारा-

गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिरदर्द में काफी राहत मिल जाती है। इसलिए अगर आपको बार-बार सिरदर्द की शिकायत रहती है तो आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करके देखें। सिरदर्द के अलावा जीरे और गुड़ के पानी से बुखार को भी ठीक किया जा सकता है।

कमर दर्द में लाभकारी-

पीठ दर्द तथा कमर दर्द जैसी समस्याओं के इलाज में भी गुड़ और जीरे का पानी बहुत मदद करता है। इसके अलावा पीरियड्स में हार्मोनल बदलावों के चलते महिलाओं को तमाम तरह की तकलीफें होती हैं। इन सभी तकलीफों से निजात दिलाने में गुड़ और जीरे का पानी बेहद कारगर नुस्खा है।

भिंडी में छिपा है सेहत का खजाना, दिलाएगी इन 10 रोगों से छुटकारा

पेट की हर समस्या रखे दूर-

जीरा और गुड़ दोनों पेट की हर समस्या दूर करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए जीरे और गुड़ के पानी का नुस्खा जरूर आजमाइए। इससे पेट की हर समस्या का समाधान हो जाएगा।

प्रतिरक्षा तंत्र रहेगा दुरुस्त-

जीरा और गुड़ शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर करने के प्राकृतिक गुणों से भरपूर होते हैं। ये हमारे शरीर की गंदगी को साफ कर हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इससे हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

ऐसे बनाएं-

जीरे और गुड़ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप सादा पानी लें। अब इसमें गुड़ (पीसने पर एक चम्मच मात्रा) और एक चम्मच जीरा मिलाएं और अच्छी तरह उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को आप कप में निकालकर पी सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक कप इस पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है।

LIVE TV