सात समुन्दर पार होगी विराट-अनुष्का की शादी!

विराट-अनुष्कानई दिल्लीटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक विराट-अनुष्का इटली के मिलान में 12 दिसंबर को शादी करेंगे। अनुष्का शुक्रवार सुबह मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट में बैठीं और विराट कोहली दिल्ली से रवाना हुए। इस दौरान अनुष्का के साथ भाई कर्णेश और माता-पिता के अलावा उनके बेहद करीब माने जाने वाले पंडित अनंत जी महाराज  भी देखे गए।

लगातार 9 सीरीज जीतकर कंगारुओं की बराबरी पर पहुंचा ‘विराट’ रथ

इसके अलावा ऐसी भी खबरे तेजी से वायरल हो रही है कि 12 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी करेंगे क्योंकि इसी दिन अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ रिलीज हुई थी।

विराट और अनुष्का की लव स्टोरी

विराट और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड फिल्म के दौरान हुई। इसी पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद जनवरी 2014 में विराट को अनुष्का के अपार्टमेंट से निकलते हुए देखा गया।

अनुष्का फरवरी 2014 में विराट से मिलने ऑकलैंड पहुंची थी। वहां पहली बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था विराट और अनुष्का एक दूसरे का हाथ थामे ऑकलैंड की गलियों में टहल रहे थे।

फिर अक्टूर 2014 में मैच के दौरान शतक लगाने के बाद कोहली ने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस देकर अपनी अर्जी लगा दी। इस समय हर कोई विराट और अनुष्का की लव स्टोरी के बारे में कन्फर्म हो गया।

दोनों की लव स्टोरी की चर्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी होने लगी। क्योंकि दिसंबर 2014  में ऑस्ट्रेलियन कमेंटेटर माइकल स्लेटर ने अनुष्का को विराट की पत्नी कह दिया था। इसके बाद विराट ने मार्च 2015 में अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म NH10 की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की।

इसके साथ ही ख़राब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने जून 2015 में सामने आकर अनुष्का की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया।

बता दें कि सबसे पहले दिसंबर 2016 में ऐसी खबर सामने आई कि विराट और अनुष्का ने हरिद्वार में सगाई कर ली है। इसके बाद से लगातार दोनों की शादी की खबरें ट्रेंड करने लगी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

LIVE TV