विक्रम भट्ट ने गुपचुप की शादी कहा, इस वजह से किसी को नहीं बताया

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट हॉरर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हॉरर फिल्म बनाई हैं। विक्रम भट्ट के निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। वहीं खबर आ रही हैं कि विक्रम भट्ट ने चोरी छिपे शादी कर ली हैं। उन्होंने अपनी शादी  के बारे में किसी को नहीं बताया। गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं।

बता दें विक्रम ने पिछले साल ही शादी कर ली  एक साल होने पर भी किसी को पता नहीं चला। वही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई हैं, जहां विक्रम अपनी पत्नी के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीर उनकी पत्नी के द्वारा  शेयर किया गया हैं। खबरों के मुताबिक विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी से शादी की हैं। वहीं शादी के एक साल के बाद भी किसी को कानो कान खबर नहीं थी कि विक्रम भट्ट ने शादी कर ली हैं। सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा हुआ हैं कि विक्रम भट्ट ने शादी कर ली हैं। हालांकि विक्रम भट्ट ने इस पर कोई बयान नहीं दिया हैं। अब सब की निगाहे इसी बात पर हैं कि इसकी पुष्टि विक्रम भट्ट कब करते हैं।

बता दें कि विक्रम भट्ट की पहली शादी अदिति भट्ट से हुई थी लेकिन कुछ कारणो की वजह से दोनो में अन बन होने के कारण 1998 में दोनो अलग हो गए दोनो की एक बेटी भी है जिसका नाम कृष्णा हैं। खबरो की माने तो इसका खुलासा महेश भट्ट ने किया हैं। महेश भट्ट ने बताया कि विक्रम ने पिछले साल लॉकडाउन में शादी कर ली थी। महेश भट्ट ने कहा एक दिन विक्रम ने मुझे फोन  कर बताया की बॉस मैंने शादी कर ली हैं। विक्रम ने कहा कि मैंने सभी को इसलिए नहीं बताया क्योंकि लॉकडाउन के दौरान शादी का आयोजन करना और लोगा को बुलाना सही नहीं था। सभी के स्वास्थ्य के चलते किसी को नहीं बताया।

LIVE TV