हरियाली और पेड़-पौधों में छुपे हैं आपकी किस्मत के दरवाजे, ऐसे करें UNLOCK

पेड़-पौधे अपने घर में लगाना सबको पसंद होता है। पेड़-पौधों से घर सुन्दर और हरा-भरा दिखता है। इसके अलावा पॉजिटिव एनर्जी का भी घर में प्रवाह होता है। घर में पेड़ लगाने का वैज्ञानिक और धार्मिक महत्त्व दोनों है। पेड़-पौधे के माध्यम से ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है और घर का वातावरण भी पवित्र रहता है। ऐसा होने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में वास करती है।

पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में जिनके आपके घर में होने से सुख-समृद्धि और वैभव के द्वार खुल जाते हैं। इन पेड़ के होने से आपके घर में माँ लक्ष्मी का वास होगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

इन पौधों को ज़मीन और गमले दोनों में लगाया जा सकता है। एक ख़ास बात का ध्यान रखें कि यह पौधे घर में उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगायें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो पौधों का चित्र भी आप अपने घर में लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी इन पौधों का सतारात्मक प्रभाव घर पर पड़ता है।

तुलसी जी: इन पौधों में सबसे ऊपर नाम है तुलसी जी के पौधे का। अगर तुलसी जी का पौधा आपके घर के अन्दर है तो आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होगा। घर के अन्दर आने वाली सारी नकारात्मक उर्जाओं को तुलसी नष्ट कर देती है। तुलसी मां को विष्णु-प्रिय भी माना जाता है और इसके चलते कोई बुरी आत्मा आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

मीठी-नीम/ कढ़ी पत्ता : मीठी नीम का पौधा बहुत आसानी से मिल जाता है और इसको लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसको लगाने से शनि, राहू और केतु तीनो ग्रह शांत हो जाते हैं और अत्यंत प्रसन्न रहते हैं।

आंवला: आंवले के पौधे को बहुत जगह अमरफल के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा लगाने से स्वयं महा लक्ष्मी आकर आपके घर स्थायी रूप से स्थान ग्रहण कर लेंगी। आंवले के पौधे में भगवान विष्णु और कृष्ण का वास माना जाता है इस कारण इसके घर में होने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। जिस घर में आंवले का का पेड़ होता है वहां साक्षात विष्णु-प्रिये मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इस पौधे को आप जमीन और गमले दोनों में लगा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसका चित्र भी अपने घर में लगा सकते हैं।

अश्वगंधा: अश्वगंधा का पौधा अपने प्रकृति गुणों के लिए जाना जाता है। इसको आयुर्वेदिक इलाज के लिए प्रयोग में लाया जाता है। तमाम ग्रंथों में भी इसके महत्त्व के बारे में बताया गया है। यह पौधा घर में लगाने से सारे के सारे वास्तु दोष भाग जाते हैं। इसको घर में लगाना बहुत शुभ और सकारात्मक संकेत माना जाता है।

परिजात/ हारश्सिंगार: परिजात का पौधा समुद्र मंथन से निकलने वाले 14 रत्नों में से एक है। इस वृक्ष की यह विशेषता है कि इसको छूने मात्र से सारी थकान मिट जाती है। यह पौधा देवताओं को बहुत प्रिय होता है। माना जाता है कि यह पौधा स्वर्ग में स्थापित है। इस वृक्ष के पुष्प बहुत सुन्दर और सुगन्धित होते हैं जिसमें मनमोहक सुगंध होती है। इस वृक्ष को लगाने से आपके घर से सारे देव-दोष और कुल दोष गायब हो जाते हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV