गुरुवार और शनिवार को घर में बिलकुल न करें ये काम, नहीं तो किस्मत करेगी ‘तांडव’

घर में धन और स्वास्थ्य लाभ के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। जिस घर में साफाई का अभाव होता है वहां धन और अच्छी सेहत का भी वास कभी नहीं होता है। हफ्ते के हर दिन के अलग-अलग मायने है। पुराने जमाने से गुरुवार और शनिवार से कुछ मान्यताएं जुड़ी हुई है। कुछ काम ऐसे हैं जिसको शनिवार और गुरुवार को न करने की सलाह दी गई है। आइये जानते हैं इस बारें में।

धन और स्वास्थ्य लाभ

गुरुवार को न करें ये

गुरुवार लक्ष्मी-नारायण का दिन है। इसे धर्म का दिन माना जाता है। गुरु ग्रह को कमजोर करने से शिक्षा में असफलता मिलती है और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि कम होती जाती है।

इस दिन लोगों को खास कर महिलाओं को अपने बाल न ही धोने चाहिए और न ही कटवाने चाहिए।

शेविंग और नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

इस दिन शेविंग करने और नाखून काटने से व्यक्ति की आयु कम होती है।

गुरुवार को लक्ष्मी और नारायण की एक साथ पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

गुरुवार को घर से मकड़ी के जाले नहीं साफ करना चाहिए।

शनिवार को रखें इन बातों का ख्याल

शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज की स्थिति आ सकती है।

इस दिन काले तिल खरीदने से बनते हुए कार्यों में बाधा आ सकती है। इसलिए शनिवार को कभी भी काला तिल नहीं खरीदना चाहिए।

शनिवार को लोहे का सामान और तेल न खरीदें। शनिवार को ईंधन खरीदना भी वर्जित है। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार को कष्ट होता है।

शनिवार के दिन झाड़ू न खरीदें। शनिवार को झाड़ू घर में लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

शनिवार को स्याही भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन काले रंग की कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

LIVE TV