अगर आपके मुख्य दरवाजे पर है ये कमी तो घर में होती रहेगी परेशानी

घर में सुख समृद्धि और उन्नति के लिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। अगर इसकी अनदेखी कर रहे हैं, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपके मुख्य दरवाजे

जानिए घर के दरवाजे से जुड़ी वह पाच बातें। जो हर किसी को रखनी चाहिए ध्यान।

1- वास्तु के अनुसार, दरवाजा खोलते और बंद करते समय आवाज बिल्कुल नहीं आनी चाहिए। आवाज आने पर अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर दरवाजे से आवाज आ रही है तो उसकी तुरंत मरम्मत करवा लें।

2- आपके घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की तरफ खुलना चाहिए। दरवाजा बाहर की ओर खुलना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर घर में धन नहीं टिकता है, ऊपर से परेशानी बढ़ती है।

3- कभी भी घर का मुख्य दरवाजा जमीन से घिसटा कर नहीं खुलना चाहिए. इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

4- घर के मुख्य दरवाजे पर पेड़, खंभे या अन्य किसी चीज की छाया नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना भी अशुभ फलदायी माना जाता है।

5- दरवाजे के आस पास कूड़ेदान, रद्दी या अथवा कबाड़ कभी नहीं रखना चहिए, इससे धन हानि और नुकसान के योग बनते हैं।

LIVE TV