उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेजा है। इसी बीच बेबी रानी मौर्य की उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकले तेज हो गई हैं।

बेनीरानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। बता दें कि इस्तीफा देने की चर्चाएं तभी से तेज हो गईं थी जब उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बता दें कि तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।
राजनीतिक सफर
- वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद जी के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य।
- वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
- वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।
- वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।