खो गयी बालों की चमक, तो ये ख़ास तेल करेगा आपकी मदद

अधिकांश भारतीय घरों में सरसों के तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके अलावा सरसों के तेल से आप स्वस्थ घने और लंबे बाल पाकर अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगा सकते हैं। साथ ही साथ सरसों का तेल हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

बालों की चमक

आइए जानते हैं सरसों के तेल के फायदे

दरअसल सरसों के तेल से सर में मालिश करने से बालों की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें:- जानें क्यों भिगोकर खाया जाता है ये वाला ड्राई फ्रूट

सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बालों को जड़ से मजबूत करता है। जिसकी वजह से बालों का विकास तेजी से होता है। साथ ही बाल चिपचिपे भी नहीं होते हैं। सरसों का तेल एक नेचुरल हेयर सप्लीमेंट होता है।

केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बजाय सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों के स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी होता है। यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है और साथ ही स्कैल्प में बल्ड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है।

पोषक तत्वों की कमी हो जाने की वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सरसों का तेल पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

सरसों के तेल में जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को नमी प्रदान करते हैं और रूखे और बेजान होने से बचाते हैं। इसके अलावा सरसों का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV