अमेरिका ने रूस, उत्तर कोरिया से संबंध रखने वालों पर लगाए प्रतिबंध

वाशिंगटन। अमेरिका के राजस्व विभाग ने घोषणा की कि रूस और उत्तर कोरिया के साथ संबंधों के कारण कई लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग ने मंगलवार को एक घोषणा में कहा कि दो संस्थानों और दो रूसी नागरिकों पर प्रतिबंधित संस्था की मदद करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

trump

इन पर प्रतिबंधित रूसी संस्थान को सहायता प्रदान करने का आरोप था।

राजस्व मंत्री स्टीवन म्युचिन ने कहा, “राजस्व विभाग हमारे प्रतिबंधों को असफल करने वाले रूसी प्रयासों को बाधित कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन नामित लोगों की सभी संपत्तियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है और अमेरिकियों से भी इनके साथ लेनदेन करने से मना किया गया है।

यह भी पढ़ेंःअब AAP के इस नेता ने छोड़ा केजरीवाल का साथ, कैसे पार लगेगी नैय्या?

वहीं, एक अलग घोषणा में विभाग ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए दो संस्थानों और छह जहाजों पर प्रतिबंध लगाया है।

इन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निषिद्ध उत्तर कोरियाई जहाजों पर परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों को स्थानांतरित करने में शामिल होने का आरोप है।

स्टीवन ने कहा, “ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया के अंतिम और पूरी तरह से सत्यापित परमाणु निरस्त्रीकरण तक बरकरार रहेंगे।”

LIVE TV