UPSSSC असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की पद भर्ती की परीक्षाएं कैंसिल, जानिये कैसे मिलेगी आपको ताज़ा अपडेट

UPSSSC द्वारा असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित एक बार फिरसे कैंसिल हो गयीं हैं। जानिये कैसे मिलेगी आपको अगली तारीख की जानकारी।

8 मई 2021 को उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित थी। लेकिन, अब इसे फिरसे स्थगित कर दिया गया है। कमीशन द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार इस परीक्षा का नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के ज़रिये 904 पदों को भरा जाना था। इन पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और वे लंबे समय से लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन सितंबर 2019 में लिए गए थे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

यहाँ से जानिये ताज़ा जानकारी

इस भर्ती परीक्षा की ताज़ा जानकारी लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाना होगा, जहाँ आपको परीक्षा का स्थगित आदेश समेत अन्य जरूरी जानकारी मिल जाएगी। इस वेबसाइट के जरिए ही आपको आगामी शेड्यूल पता चल जाएगा।

LIVE TV