UPSC MAINS 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 की समय-सारणी जारी कर दी है। आयोग द्वारा आज शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 को जारी यूपीएससी मेंस 2020 शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2021 से किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2020 टाइम-टेबल के अनुसार परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक चलेंगी।

यह है सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2020 का टाइम-टेबल

8 जनवरी 2021 – पेपर 1 निबंध सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
9 जनवरी 2021 – पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
10 जनवरी 2021 – पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
16 जनवरी 2021 – भारतीय भाषा (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और अंग्रेजी (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)
17 जनवरी 2021– पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 (दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे तक)

आप को बता देवें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2020 की अधिसूचना फरवरी में जारी की गयी थी। प्रारंभिक परीक्षा आयोजन 31 मई को किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लगाये गये लॉक डाउन के कारण परीक्षा तिथि आगे बढ़ायी गयी। प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित हुई। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों द्वारा 28 अक्टूबर से मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2020 है।

LIVE TV