
संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को लेकर लोकसभा में बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ।
डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने तीन सरकारी विधेयकों का विरोध करते हुए प्रस्ताव रखा। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 शामिल हैं।
विपक्षी दलों ने भी विधेयक का पुरजोर विरोध किया।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया और राज्यभर में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। स्टालिन ने इसे तमिलों के अधिकारों पर हमला बताया।


