यूपी के इन जिलों में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

यूपी में पिछले कुछ दिनों से शुरू हुई गर्मी की लहर 8 जून तक लोगों को परेशान करेगी, यानी अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को भी दक्षिण-पश्चिमी यूपी के जिलों में ‘लू’ चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की जानकारी देने के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निचले स्तर पर बना हुआ है।

लखनऊ
लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी
वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने के भी आसार हैं।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान साफ रहेगा।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां भी मौसम साफ रहने वाला है।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लू चलने की संभावना है।

LIVE TV