
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने सपा नरेंद्र सिंह वर्मा को हराकर जीत हासिल की है। नितिन अग्रवाल का चुना जाना तय था। वह वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं सपा से नरेंद्र सिंह वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया था। मतदान की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की देखरेख में हुई। बता दें कि इसके विधानसभा का उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं। श्री नितिन अग्रवाल जिस परंपरा के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वे मज़बूती के साथ आगे बढ़ें। भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल उनके साथ है उनका सहयोग करेगी।
सदन की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। जिसमें सबसे पहेल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित अन्य पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू किया गया। वहीं इस सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस विधायकों महंगाई और किसानों के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने सड़क पर और कांग्रेस के नेताओं ने विधानभवन प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया।