सुरेश खन्ना ने CM योगी को बताया राजनीति का राम, बदले में विपक्षी दलों से मिला ये जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपुरक बजट पेश किया। इस दौर उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजनीति का राम बताया। सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति के राम हैं। वह यहां आसुरी शक्तियों को पराजित करने के लिए बैठे हैं।

सुरेश खन्ना से उनके इस बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म ही आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए हुआ। सीएम योगी ने अच्छा परसेप्शन दिया, अच्छी सरकार चलाई। सुरेश खन्ना ने कहा कि जो विरोध में वो सब आसुरी शक्तियां हैं। वहीं वित्त मंत्री के इस बयान पर वपिक्ष ने जमकर हमला बोला।

कांग्रेस की विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को राजनीति का राम बताने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया कि आसुरी शक्तियों का कहां नाश हुआ है? रोजगार नौजवानों को नहीं मिल पा रहा है, महंगाई लगातार बढ़ रही है, आम जनता परेशान है। ऐसी कल्पना राज राम राज्य में कहां की जा सकती है।

वहीं सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीति की कुछ भी जानकारी नहीं है। वो सिर्फ एक शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर हैं। भगवान राम की तुलना करना बुद्धिहीनता है। राम अतुलनीय है, उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती। भगवान राम सबके हैं जबकि मुख्यमंत्री सिर्फ कुछ लोगो के मुख्यमंत्री है।

LIVE TV