UP Election 2022 : BJP का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान
उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया हैं। इस ऐलान के बाद अब यूपी विधानसभा चुनाव में तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि किसको कितनी सीटें मिलेगी इसपर फैसला आना बाकी है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये जानकारी प्रेसवार्ता कर दी है।

वहीं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय से एनडीए का हिस्सा है। पिछले पांच सालों में देश और उत्तर प्रदेश में विकास यात्रा आगे बढ़ी है। वहीं, सामाजिक न्याय की अवधारणा और मजबूत हुई है। अपना दल और भाजपा का गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल साबित हुआ है। हमने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी के हक की लड़ाई लड़ी है।