UP COVID19 : प्रदेश में सक्रिय मामलों में 50 हज़ार से ज्यादा की कमी आई

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश में कोरोना स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर 1,06,65,499 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 25,90,456 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। 18-45 आयु वर्ग के 68,536 लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,670 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,22,58,378 सैंपल्स की जांच की गई हैं।

वहीं प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों में 50 हज़ार से ज्यादा की कमी आई है। 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 रह गए हैं। उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। लगभग 544 उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधित गतिविधियां जैसे हाईवे, एक्सप्रेस-वे, बड़े आइसिंग प्रोजेक्ट में काम नहीं रुकना चाहिए।

LIVE TV