
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार छह नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
इनमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और सुरेंद्र दिलेर शामिल हैं। सभी नेताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का औपचारिक ऐलान हो सकता है।




