UP बजट 2018 : विद्यार्थियों पर मेहरबान सरकार, शिक्षा को मिला इतना

यूपी का बजटलखनऊ। योगी सरकार ने आज अपने कार्यकाल का दूसरा यूपी का बजट पेश किया। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख का बजट पेश किया है। इस बार के बजट में योगी सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए काफी बजट आवंटित किया है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने पेश किया भारी भरकम बजट, निशाने पर 2019

बता दें कि, योगी सरकार ने अपने पहले बजट में प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रूपए का बजट पेश किया था। जबकि इस बार पिछले साल की तुलना में 11.4% ज़्यादा बजट पेश किया गया है। बजट में माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 480 करोड़ रूपए तो वहीँ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 176 करोड़ रूपए प्रदान किए गए हैं।

सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में निशुल्क किताबों के लिए 76 करोड़ रूपए दिए हैं तो वहीँ सर्व शिक्षा अभियान के लिए 18 हजार 176 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क किताबें मुहैया कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने करोड़ो छात्रों को दिया मंत्र, कहा-भारत के सारे बच्चे पैदाइशी नेता

योगी सरकार ने मिड डे मील के लिए 2 हजार 48 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। साथ ही फल वितरण के लिए 176 करोड़ देने की बात कही है. युनिफोर्म के लिए सरकार ने 40 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।

LIVE TV