UP Board Result: इस डेट को घोषित होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 15 जुलाई 2021 तक घोषित करने की संभावना है। हालांकि, परिणाम जारी करने का समय अभी स्पष्ट नहीं है। इस साल, लगभग 56,03,813 उम्मीदवार यूपी बोर्ड के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र शामिल हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर घोषित करेगा। जो छात्र अपने यूपी कक्षा 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर भी नजर बनाए रखें।

UPMSP का रिजल्ट चेक करने के लिए:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट –upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. ‘UPMSP 10th Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें।
  4. रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. अब इसे डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
LIVE TV